आधार नामांकन केन्द्रों के स्थान (Latitude-Longitude) सत्यापन में पाई गई विसंगतियों के निराकारण के सम्बन्ध में ।
आधार नामांकन केन्द्रों के स्थान (Latitude-Longitude) सत्यापन में पाई गई विसंगतियों के निराकारण के सम्बन्ध में ।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू०आई०डी०ए०आई०), क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा प्रेषित पत्र संख्या F-No: RO-LKO-17017/1/2020-RO-LKO दिनांक 22.09.2025 के सम्बन्ध में है।
यू०आई०डी०ए०आई० द्वारा जनपदों में स्थिति आधार नामांकन केन्द्रों का स्थान (Latitude-Longitude) सत्यापन कराया गया है, जिसके क्रम में निम्न विसंगतियां परिलक्षित हुयी हैं:-
1-कतिपय आधार मशीनें अपने आवंटित स्थल से 1 किमी या अधिक दूरी पर प्रदर्शित हो रही हैं।
2-कतिपय आधार केन्द्रों द्वारा अपना पता निर्धारित प्रारूप में अद्यतन नहीं किया है।
यू०आई०डी०ए०आई० द्वारा प्रेषित विवरणी / शीट पूर्व में ही आपके कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है, जिसके क्रम में अब तक अपेक्षित अनुपालन / सुधारात्मक कार्यवाही की आख्या प्राप्त नहीं हुई है।
उपर्युक्त के दृष्टिगत आपको निम्नवत निर्देशित किया जाता हैः-
1- जनपद में स्थित समस्त आधार केन्द्रों का पुनः भौतिक परीक्षण कराया जाय।
2- पत्र के साथ संलग्न सूची के अनुसार प्रत्येक विसंगति का स्पष्ट कारण लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाय। 3- जिन केन्द्रों का पता निर्धारित प्रारूप में अद्यतन नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल अद्यतन कराया जाय।
4- समस्त अनुपालन / सुधारात्मक कार्यवाही का विवरण अधिकतम दिनांक 30.10.2025 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाए अन्यथा स्थिति में सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए शासन को अवगत कराया जायेगा, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगें ।
संलग्नक-यू०आई०डी०ए०आई० द्वारा प्रेषित सूची।
