Vacancy/Exam/Admit Card/Answer-Key/Result

तीन चरणों में होगी केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती


तीन चरणों में होगी केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती

प्रारंभिक परीक्षा, मेंस और साक्षात्कार के बाद होगा चयन

20 मार्च को केंद्रीय विद्यालय संगटन के संयुक्त आयुक्त नेपत्र लिखा

Prerna DBT App New Version 1.0.0.46 Download या अपडेट करने के लिए Click करे!

प्रयागराज। देश-विदेश में संचालित 1253 केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब तीन चरणों में होगी। अब तक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन होता था जबकि नई भर्ती प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए करने की तैयारी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुख्यालय स्तर पर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त (शैक्षणिक) डॉ. पी. देवकुमार ने 20 मार्च को आयुक्त निधि पांडेय को पत्र लिखा है। नई व्यवस्था के जरिए शिक्षक भर्ती पूरी करने के लिए पहले शैक्षणिक संस्थानों में इतने बड़े पैमाने पर भर्ती कराने का अनुभव रखने वाली उपयुक्त एजेंसी का चयन किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम, प्रक्रिया और गाइडलाइन निर्धारित करने के लिए मुख्यालय स्तर पर एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाने की तैयारी है जिसमें सभी क्षेत्रीय उपायुक्त और हितधारक शामिल होंगे। पारदर्शी भर्ती के लिए आयुक्त के मार्गदर्शन में एक टास्क फोर्स का भी गठन किया जाएगा जो परीक्षा से लेकर अंतिम चयन तक निगरानी करेगी। जल्द ही प्रस्तावित त्रिस्तरीय परीक्षा का ढांचा और तिथि जारी होने की उम्मीद है।

तीन साल पहले बदला था पैटर्न

इससे पहले दिसंबर 2022 में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, उप प्रधानाचार्यों व प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न बदला गया था। तब भर्ती के लिए पहली बार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा लागू की गई थी। प्राचार्य और उप प्राचार्य की भर्ती के लिए प्रश्नपत्र भी एक से बढ़ाकर दो किए गए थे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button