ख़बरों की ख़बर

केंद्रीय विद्यालय: इस सत्र में अनुरोध पर स्थानांतरण नहीं


केंद्रीय विद्यालय: इस सत्र में अनुरोध पर स्थानांतरण नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में कहा कि अकादमिक सत्र 2022- 23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में नियमित वार्षिक अनुरोध स्थानांतरण प्रक्रिया को स्थगति कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन तबादलों समेत अपने कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मामलों के लिए प्रभावी और समयबद्ध निपटारे को सुनिश्चित करता है। प्रधान ने कहा कि कोरोना के दौरान मुश्किल जगहों पर तैनात केवीएस कर्मचारियों को अपने कार्यकाल से अधिक समय तक रहने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि केवीएस के कर्मचारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ था।

केंद्रीय विद्यालयों में 12,000 खाली पद जल्द भरे जाएंगे:

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षण और गैर शिक्षण श्रेणी के 12 हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं और जल्द ही रिक्तियां भरी जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षण और गैर शिक्षण श्रेणी के 14 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां मध्य प्रदेश (1277) में है। इसके बाद तमिलनाडु (1220), कर्नाटक (1053), पश्चिम बंगाल (1043) का स्थान है। सिक्किम में केंद्रीय विद्यालयों में सबसे कम 12 रिक्तियां हैं।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/IRUs0CxSY0d7zubM2XU1C9 टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button