बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

जस्टिस सूर्यकांत आज CJI पद की शपथ लेंगे


जस्टिस सूर्यकांत आज सीजेआई पद की शपथ लेंगे

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति सूर्यकांत सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल रविवार शाम समाप्त होगा। 30 अक्तूबर को न्यायमूर्ति सूर्यकांत को अगले मुख्य न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वह नौ फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। हिसार में 10 फरवरी, 1962 को जन्मे सूर्यकांत एक छोटे शहर के वकील से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुंचे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button