इंस्पायर अवॉर्ड में बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख
इंस्पायर अवॉर्ड में बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख
15 सितंबर तक कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
बहराइच। बच्चों के सपनों को पंख लगाने का मौका मिल रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी इस बार इंस्पायर अवॉर्ड-2025 के लिए अपने विचार और इनोवेशन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड बच्चों के सोच, कल्पना और नवाचार को मंच देने के लिए है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिले को 6,680 बच्चों का लक्ष्य मिला है, जिनमें से अब तक 520 विद्यार्थी नामांकन कर चुके हैं। बाकी के लिए अभी 15 सितंबर तक मौका है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को समय पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें ताकि कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी पीछे न रह जाए।
