ख़बरों की ख़बर

शिक्षक, सशस्त्र बल व डॉक्टर पर भारतीयों को अटूट भरोसा


शिक्षक, सशस्त्र बल व डॉक्टर पर भारतीयों को अटूट भरोसा

नई दिल्ली’- भारत समेत दुनियाभर को लोग किस पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं. इसको लेकर सर्वे किया गया। इसके अनुसार, शहरी भारतीय लोग शिक्षक पर सबसे ज्यादा 53% यकीन जताते हैं। इसके बाद सशख बल (52%) और डॉक्टर (51%) पर भरोसा करते हैं। वहीं विश्व में सर्वाधिक लोग डॉक्टरों पर विश्वास है। इनकी संख्या 58% है।

यह सर्वे फ्रांस की संस्था इप्सॉस की ओर से ग्लोबल ट्रस्टवर्दीनेस इंडेक्स 2023 नाम से जारी किया गया। इसमें भारत समेत 31 देशों में कुल 22,816 लोगों को शामिल किया गया

समर्पण और सेवा से जुड़े पेशे समाज के अहम अंग

इप्सॉस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा कि भारत में शिक्षकों, जवानों और डॉक्टरों पर सबसे अधिक भरोसा करना बताता है कि यह समर्पण और सेवा से जुड़ा है। समाज के महत्वपूर्ण अंग है। महामारी के दौरान इन तीन व्यवसाय ने देश की सेवा करना जारी रखा।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/IRUs0CxSY0d7zubM2XU1C9 टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button