बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

बच्चों को रद्दी अखबारों पर मिड डे मील परोसा, स्कूल प्रभारी सस्पेंड


बच्चों को रद्दी अखबारों पर मिड डे मील परोसा, स्कूल प्रभारी सस्पेंड

श्योपुरः मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर के स्कूल में बच्चों को रद्दी पेपर पर खाना खिलाने के मामले में शनिवार को स्कूल प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा एसडीएम ने मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाले स्व-सहायता समूह का टेंडर रद्द कर दिया है. मामला हुल्लपुर माध्यमिक शाला का है. यहां बच्चों को भोजन परोसने के लिए थाली की जगह रद्दी कागजों का इस्तेमाल किया गया था.

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद ब्लाक शिक्षा अधिकारी हरिशंकर गर्ग मौके पर पहुंचे और जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी. खाना देने वाले समूह ने प्रशासन के सामने पक्ष रखते हुए बताया था कि समूह में पांच महिलाएं हैं. इनमें से दो महिलाएं बाहर थीं. इसके चलते 7 दिन से तीन महिलाएं ही काम कर रही थीं. बर्तन न मांजना पड़े, इसलिए कागज पर भोजन खिलाया जा रहा था.

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. गर्ग ने हुल्लपुर माध्यमिक शाला के प्रभारी भोगीराम धाकड़ को सस्पेंड कर दिया है. मिड-डे मील वितरण में लापरवाही और अमानवीयता बरतने पर यह कार्रवाई की गई है. बीआरसी और सीएसी को भी नोटिस जारी किए गए हैं. कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है.

मप्र के श्योपुर जिले में रद्दी पेपर पर खाना खाते स्कूली बच्चे.

थाली तक चुरा ली गई

20 साल से ज्यादा की भाजपा सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई- इनका विकास बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज तो व्यवस्था है. ये वही मासूम बच्चे हैं, जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं.”

– राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button