UP Board & CBSE Board News

यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 को


यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 को

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से वर्ष-2025 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई है। परीक्षा के लिए 46,360 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इस दौरान वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर क्रियाशील रहेंगे।

हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 08:30 से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की परीक्षा दूसरी पाली में दो बजे से 5:15 बजे तक होगी। हाईस्कूल में कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट के लिए 20,759 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें प्रयागराज के 2575 आवेदन शामिल हैं। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आए कुल 25,501 आवेदन आए हैं। इसमें प्रयागराज के 6978 आवेदन शामिल हैं।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ न होने पाए। संवाद

आंतरिक मूल्यांकन व प्रयोगात्मक परीक्षा 11 जुलाई से

10वीं इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा और इंटर कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा 11 व 12 जुलाई को जनपद मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय या अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में होगी। विद्यार्थी वहां परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। प्रधानाचार्य प्रायोगिक परीक्षाओं की शीट 16 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करेंगे। उ

उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण दोनों परीक्षार्थियों को मिलेगा मौका

10वीं और 12वीं की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के दोनों भागों में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी जिस भाग में फेल हैं उसमें या फिर दोनों भागों में परीक्षा दे सकते हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button