बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

विद्यालय में रोजा इफ्तार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित


विद्यालय में रोजा इफ्तार पर प्रधानाध्यापिका निलंबित

बुलंदशहर : प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया में रोजा इफ्तार के आयोजन पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की जांच अरनियां के बीईओ को सौंपी गई है। शिकारपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया में बुधवार शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया था। बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडेय ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इरफाना नकवी से फोन पर रोजा इफ्तार के आयोजन के बारे में पूछताछ की थी। प्रधानाध्यापिका ने मौखिक अनुमति देने की जानकारी दी।

बीएसए ने प्रथम दृष्टया विद्यालय में उच्च अधिकारियों की बिना अनुमति के रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर प्रधानाध्यापिका को अत्यधिक लापरवाही बरतने, विद्यालय संचालन के नियम विरुद्ध कार्य करने और कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button