प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश के आसार

प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश के आसार
आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में शुक्रवार से अच्छी मानसूनी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार की शाम को विकसित हुए कम दबाव के क्षेत्र के असर से यूपी में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 39 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

बारिश से पारा गिरने और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। शनिवार को बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में बढ़त का पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह कर धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा।