11 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से परिवर्तित हो रहा मौसम, 13 जिलों में पड़ सकते हैं ओले
11 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से परिवर्तित हो रहा मौसम, 13 जिलों में पड़ सकते हैं ओले
लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। सहारनपुर, शामली सहित 11 जिलों में अधिक वर्षा की संभावना है। 13 जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। 38 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं। ओलावृष्टि की भी आशंका है। पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ पर चिह्नित निम्नदाब क्षेत्र के उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा में कमी आ रही है, लेकिन सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में अधिक बारिश होगी। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर व आस-पास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी,इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में वज्रपात हो सकता है। फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध,
नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।