हरितालिका तीज पर्व हेतु महिला शिक्षकों का रहेगा अवकाश

प्रयागराज, । हरितालिका तीज पर्व सोमवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रहेंगी। सोलह शृंगार करके व्रती महिलाएं मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करके सौभाग्य की कामना करेंगी। पूजन- अर्चन के साथ हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनेंगी। पर्व को लेकर घरों में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। रविवार को बाजार गुलजार रहे। सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास मेहंदी लगवाने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने मनपसंद डिजाइन की मेहंदी लगवाई। ब्यूटी पार्लरों में महिलाएं खूब सजी-संवरीं। चौक में महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण, हरी चूड़ियां, साड़ी और श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। तीज के मौके पर कपड़े की दुकानों और ब्यूटी पार्लर में महिलाओं को कई तरह के ऑफर भी दिए गए।


Leave a Reply