निष्ठा FLN (3.0) फेज-2 Start

निष्ठा FLN (3.0) प्रशिक्षण 2021 उत्तर प्रदेश, मॉड्यूल-03 & 04 Launched, Start Date 01 November 2021, End Date 30 November 2021,
एक क्लिक में करे Join

शिक्षक हितों की उपेक्षा कर रही सरकार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गट की मंडल की बैठक रविवार को एसएस जुबली इंटर कॉलेज में हुई इस दौरान संघ की सदस्यता विस्तार के साथ ही शिक्षक के हितों में जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों को शासन की दमनकारी नीतियों का विरोध के लिए कमर कस कर तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाए जाने का ज्वलन्त प्रश्न उठाते हुए पुरानी पेंशन की बहाली का भरोसा दिलाया। और इसके साथ ही धरना प्रदर्शन किए जाने की बात कही संघ के प्रदेश मंत्री व जुबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मंडलीय मंत्री वीरेंद्र तिवारी, जिलाध्यक्ष विनय, सिंह पंकज श्रीवास्तव डॉक्टर भूपेश कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र, लाल बिहारी पटेल, अरुण कुमा, डॉ विजय कुमार दुबे हरिप्रसाद ,श्री शशि श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply