फिरोजाबाद:- टूंडला के प्राथमिक विद्यालय जाजपुर से शुक्रवार रात अज्ञात चोर करीब ₹400000 का सामान चुरा ले गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर जानकारी हुई। टूंडला में टोल के पास प्राथमिक विद्यालय जाजपुर है। विद्यालय में शुक्रवार की रात में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। इस दौरान स्कूल में रखे पांच प्रोजेक्टर, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो कंप्यूटर, एक साउंड सिस्टम, समेत खेल का सारा सामान चुरा ले गए इसके साथ दो AC भी चोर निकाल कर ले गए

शनिवार सुबह पेन्टर, पेंट करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। स्कूल प्रधानाचार्य चंद्रकांत शर्मा ने कहा है करीब ₹4 लाख का सामान चोरी हुआ है।


Leave a Reply