स्कूल बच्चों के आधार बायोमेट्रिक को कराएं अपडेटः यूआइडीएआइ
नई दिल्ली, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने देशभर के स्कूलों से पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए समय पर आधार बायोमेट्रिक आंकड़ों को अद्यतन करने का आग्रह किया है। जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यूआइडीएआइ के सीईओ भुवनेश कुमार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर स्कूलों में शिविर आयोजित कर लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन पूरा करने का आग्रह किया है। यह एक ऐसा कदम है जिससे करोड़ों छात्रों के लिए आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन की सुविधा होगी।
