“निपुण भारत मिशन” के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षण के संबंध में, देखे आदेश
महत्त्वपूर्ण / समयबद्ध समस्त डायट प्राचार्य , BSA , BEO एवम DC T कृपया ध्यान दें –
समग्र शिक्षा के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण BRC पर खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया जाना है । उक्त प्रशिक्षण की कार्ययोजना निम्नवत है –
प्रथम फेज़:
जनपद स्तरीय सन्दर्भदाताओं का प्रशिक्षण दिनांक 11 से 18 जुलाई 2022 के मध्य दो फेरों में सीमैट , प्रयागराज में आयोजित किया जायेगा , जिसमें प्रत्येक जनपद से 4 सन्दर्भदाताओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी ।
द्वितीय फेज:
ब्लॉक स्तरीय सन्दर्भदाताओं के प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 18 से 25 जुलाई 2022 के मध्य डायट प्रिंसिपल की अध्यक्षता में सुनिश्चित की जायेगी ।
तृतीय फेज:
शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन प्रत्येक बीआरसी पर दिनांक 25 जुलाई 2022 से 15 सितम्बर 2022 के मध्य खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में सुनिश्चित की जायेगी ।
तत्सम्बन्धी आदेश संलग्न है । अतः संलग्न निर्देशानुसार शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन ससमय सुनिश्चित किया जाये । यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है , इसमें किसी भी स्तर पर पायी गयी लापरवाही के लिए सम्बंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा ।
आज्ञा से ,
महानिदेशक , स्कूल शिक्षा , उत्तर प्रदेश
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1739598928454755943997331.jpg?resize=762%2C1080&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1740278799499332298013615.jpg?resize=1080%2C1543&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1740503065346538867018596.jpg?resize=1080%2C1533&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1741027507056567143389651.jpg?resize=1080%2C1544&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1741162014928326724334471.jpg?resize=1080%2C1515&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1741345612698394766882013.jpg?resize=1080%2C1508&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1741495006786413026172156.jpg?resize=1080%2C1509&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1742155213399457859973213.jpg?resize=1080%2C1436&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220701-1742237948303269776699505.jpg?resize=1080%2C1440&ssl=1)