शिक्षा विभाग में पांच अधिकारियों का तबादला

लखनऊ:- शिक्षा विभाग में समूह ‘क के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। विशेष सचिव आरवी सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। इनमें बेसिक शिक्षा से सम्बद्ध मनोज कुमार आर्य को डायट-मेरठ में उप प्राचार्य, वरिष्ठ विशेषज्ञ राज्य परियोजना कार्यालय सुधीर कुमार को डायट-हाथरस में उप प्राचार्य, नवप्रोन्नत मनोज मिश्र को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल, डायट-फिरोजाबाद की उप प्राचार्य विमलेश विजयश्री को बुलंदशहर और हमीरपुर डायट में उप प्राचार्य कमलेश बाबू को इसी पद पर फिरोजाबाद भेजा गया है।


Leave a Reply