विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022:-  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो छूट के दायरे में आते हैं। फिलहाल चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में 50000 कर्मचारियों का विवरण दर्ज हो गया है। अब इनमें गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों और 30 मार्च तक रिटायर हो रहे कर्मचारियों का नाम हटाया जाएगा। दिव्यांगों में सभी का नाम नहीं हटेगा कुछ को दिव्यांग स्पेशल बूथ के लिए ड्यूटी करनी होगी।

जिन कर्मचारियों का नाम काटना है उनकी संख्या 10 हजार के करीब है। उनमें प्राथमिकता के तौर पर पहले उनके नाम हटाए जाएंगे इनकी दूरी ड्यूटी लग गई है। इनमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट जोनल, मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर, उड़नदस्ता, वीडियो सर्विलेंस, स्टेटिक सर्विलांस में लगे कर्मचारी हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व और चुनाव प्रबंधन के कार्य में प्रभारी विपिन मिश्रा ने बताया कि शनिवार से छटाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद बचे 40000 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा 1250 से अधिक मतदाताओं पर बूथ बढ़ाए जाने हैं। बूथ बढ़ने से कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ेगी ऐसे में अनुमानित 4126 बूथों के लिए कुल 16504 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। कुल 21455 कर्मचारी विभाग से तैनात किए जाएंगे।


Leave a Reply