हर कंपोजिट विद्यालय में होंगी दो-दो स्मार्ट क्लास


हर कंपोजिट विद्यालय में होंगी दो-दो स्मार्ट क्लास

बच्चों का आधुनिक माध्यम से होगा पठन-पाठन, विद्यालयों में पहुंचने लगे स्मार्ट टीवी व अन्य यंत्र

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

लखनऊ। प्रदेश में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद अब विद्यालयों में बेहतर व आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर कंपोजिट विद्यालय (कक्षा एक से आठ तक) में दो-दो स्मार्ट क्लास तैयार कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों में स्मार्ट टीवी व इसके लिए आवश्यक सहयोगी उपकरण पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से युक्त करने की कवायद तेजी से चलाई जा रही है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभाग ने सभी 25 हजार कंपोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की घोषणा की थी। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसके लिए बजट मिला है।

पहले चरण में लगभग 10 हजार कंपोजिट विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास स्थापित होंगी। इसमें एक प्राइमरी (कक्षा एक से पांच) के लिए और एक अपर प्राइमरी (कक्षा छह से आठ) के लिए होगी। स्मार्ट क्लास होने से बच्चे को अत्याधुनिक तकनीकी के माध्यम से पठन-पाठन कराया जाएगा। वहीं वीडियो व चित्रों के माध्यम से बच्चों को आसानी से चीजें समझाई भी जा सकेंगी।

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि विभाग की ओर से की गई यह पहल अच्छी है। बच्चे देखकर ज्यादा अच्छे तरह से सीखते हैं और चीजें उन्हें लंबे समय तक याद रहती हैं।

ऐसे में स्मार्ट क्लास बच्चों के लिए काफी उपयोगी होगी। विभाग की ओर से इसके लिए डिजिटल कंटेंट पहले से उपलब्ध कराया गया है। स्मार्ट क्लास शुरू होने से इसका बेहतर प्रयोग किया जाएगा। यह शिक्षकों के लिए भी काफी उपयोगी होगी।

समायोजन 2.0

परिषदीय स्कूलों में सरप्लस और डेफिसिट शिक्षकों की सूची जारी, करें अधिकृत साइट से डाउनलोड

🔴 Surplus Schools

List of Surplus School having surplus Assistant Teacher Primary

List of Surplus School having surplus Headmaster Teacher Primary

List of Surplus School having surplus Assistant Teacher Upper Primary

List of Surplus School having surplus Headmaster Teacher Upper Primary

🔴Deficit Schools

List of Deficit School having Deficit Assistant Teacher Primary

List of Deficit School having Deficit Headmaster Teacher Primary

List of Deficit School having Deficit Assistant Teacher Upper Primary

List of Deficit School having Deficit Headmaster Teacher Upper Primary


Exit mobile version