Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

#OPS RESTORE // पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार, कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो चुनाव में सरकार का करेंगे विरोध


#OPS RESTORE // पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार, कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो चुनाव में सरकार का करेंगे विरोध

कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इको गार्डन में की महारैली

लखनऊ:- पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने कर्मचारी शिक्षक अधिकार एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के नेतृत्व में आलमबाग स्थिति को गार्डन में महारैली का आयोजन किया गया। आलमबाग स्थिति को गार्डन में महारैली की। इस दौरान प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए हुंकार भरी।

अधिकार मंच के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अब तक कर्मचारी संगठनों की मांगों पर पूर्व की सरकारें समस्याओं का निराकरण करती थी। परंतु यह पहली सरकार है जो कर्मचारियों द्वारा अपने संघर्षों से आयोजित की गई उपलब्धियों को छीन रही है प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान सरकार ने रोक रखा है 1 दर्जन से अधिक भत्ते समाप्त कर दिए गए हैं। इस सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में एक भी शिक्षक को पदोन्नति नहीं दी गई है शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया गया है आंगनबाड़ियों एवं रसोईया आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इसके बावजूद सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली सहित सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि सरकार के पास अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आखरी मौका है सरकार को हमारी मांगों के प्रति गंभीर और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए सार्थक प्रयास करने की आवश्यकता है यदि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो संगठन राजनीतिक निर्णय लेने में भी कोई हिचक नहीं करेगा।

कर्मचारियों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार:-

मंच के प्रधान महासचिव सुशील त्रिपाठी ने कहा राज्य कर्मचारियों की समस्याएं सरकार के सामने समाधान के लिए कई बार प्रस्तुत की गई है इसके बावजूद सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया उन्होंने बताया कि आज की महारैली ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अंदर सरकार के प्रति बहुत आक्रोश है जिसका खामियाजा सरकार को विधानसभा चुनाव में चुकाना पड़ सकता है।

सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया:-

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का पिछले डेढ़ साल के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान न कर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भारी नुकसान किया है महारैली को ध्रुव कुमार त्रिपाठी सदस्य विधान परिषद, सुरेश त्रिपाठी सदस्य विधान परिषद नेता शिक्षक दल, इंजीनियर जीएन सिंह महासचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष यूपी मेडिकल हेल्थ मिनि. एसोसिएशन, संजय सिंह अध्यक्ष परिवहन कर्मचारी संघ विष्णु तिवारी पूर्व अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, अंबा प्रकाश शर्मा महामंत्री, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश विनोद सिंह अध्यक्ष रजिस्टार कानूनगो आदि ने संबोधित किया।


Exit mobile version