सचिवालय संघ अध्यक्ष के सम्मान समारोह में जुटे कर्मचारी नेता

सेवानिवृत्ति पर फूल-माला पहनाकर उन्हें दी शुभकामनाएं

लखनऊ:-सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र की सेवानिवृत्ति पर सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में मख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सचिवालय के कार्मिक सरकार के कार्यों के प्रति पूरी निष्ठाभाव से काम कर रहे हैं। तिलक हाल में आयोजित इस सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सचिवालय कर्मियों की समस्याओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहती है। कर्मचारियों की सरकार से जो भी अपेक्षा होगी उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यादवेंद्र मिश्र की पहचान कर्मचारियों के बीच जुझारू नेता की है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सचिवालय में कामकाज का बेहतर माहौल रहे और सचिवालय की समस्याओं को समाप्त कराने में यादवेंद्र मिश्र के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रूख हमेशा सकारात्मक रहता है। विशेष सचिव वित्त अरुण प्रकाश ने भी विचार व्यक्त किए।यादवेंद्र मिश्र 38 साल की सेवा के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए।

वर्ष 1988 से ही वह सचिवालय में कर्मचारी राजनीति में सक्रिय हो गए थे। संघ के सदस्य से लेकर अध्यक्ष पद तक का लंबा सफर उन्होंने तय किया। उ.प्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्मल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, सचिवालय संघ के सचिव ओंकार नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिवगोपाल सिंह, आशुतोष चंद्र पांडेय, नरेंद्र वर्मा, शशिकांत शुक्ल, अखिलेश श्रीवास्तव, अर्जून देव भारती, संजय यादव, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव, विनीत शर्मा, विजय शुक्ला, सुशील कुमार बच्चा, विजय कुमार बंधु, अजय कुमार पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।


Leave a Reply