विधानसभा चुनाव-2022

सभी चुनावकर्मियों को लगेगी बूस्टर डोज, दूसरी डोज़ के 09 महीने पूर्ण होने पर ही पोर्टल पर हो सकेगा बूस्टर डोज़ का पंजीकरण


फर्रुखाबाद:- महामारी के नए वेरियंट को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। जिले में संक्रमण के केस निकलने लगे हैं। महामारी संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) भी 10 जनवरी से लगाई जाएगी। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। हालांकि यह दोज तभी लगेगी जब कर्मचारी बुजुर्ग और गंभीर रोग से ग्रसित लोगों द्वारा महामारी कि दोनों डोज़ लगवा चुके हैं और साथ ही 09 माह का समय भी पूर्ण हो चुका हो। अन्यथा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो सकेगा।

प्रिकॉशन डोज पहले हेल्थ केयर वर्कर उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर (सरकारी कर्मचारी/अधिकारी) के लगाने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब सभी कर्मचारी प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदेश दिए गए हैं। जो लोग चुनाव ड्यूटी में जाएंगे उन सभी को प्रीकॉशन डोज (बूस्टर डोज) लगाई जाएगी। यह प्रिकॉशन डोज तभी लगेगी जब वैक्सीन कि दोनों डोज़ज लग चुकी हो और डोज लगने के 9 माह पूर्ण हो चुके हैं। इसी प्रकार बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। इसके लिए सोमवार को सभी सरकारी चिकित्सालयों में सेंटर बनाए गए हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा ने बताया कि पहले विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। हालांकि सोमवार से गंभीर बीमारी से ग्रसित और बुजुर्ग भी प्रिकॉशन दोज लगवा सकते हैं। प्रिकॉशन डोज़ का लक्ष्य नही दिया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button