ख़बरों की ख़बर

मोबाईल फोन चोरी/खो जाने पर करे यह काम


मोबाईल फोन चोरी/खो जाने पर करे यह काम

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

कदम 1: मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करें 

मोबाईल खोने पर तुरंत मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करें। आप यह रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने पर जाकर या पुलिस वेब पोर्टल पर lost articles report पर जाकर ऑनलाईन भी दर्ज करवा सकते हैं। 

कदम 2: नई सिम प्राप्त करें और ओटीपी सुविधा प्रारंभ होने तक इंतजार करें 

खोये हुये मोबाईल नंबर की नई सिम मोबाईल सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त करें और ओटीपी सुविधा प्रारंभ होने तक 24 घंटे इंतजार करें। ⏰

कदम 3: CEIR पर मोबाईल ब्लॉक करें 

CEIR (https://www.ceir.gov.in) के होमपेज पर जाकर Block Stolen/Lost Mobile का चयन करें और मोबाईल ब्लॉक फॉर्म step by step भरें। 

कदम 4: मिसिंग रिपोर्ट अपलोड करें और अलर्ट मैसेज का इंतजार करें 

मिसिंग रिपोर्ट जो आपने पुलिस थाने या पुलिस वेब पोर्टल पर दर्ज की है, उसकी प्रति अपलोड करें। जैसे ही खोये/चोरी मोबाईल फोन उपकरण में नया मोबाईल नंबर एक्टिव होगा, तो तुरंत आपको अलर्ट मैसेज प्राप्त होगा। 

कदम 5: मोबाईल की तलाश करें और Un-Block करें 

मैसेज प्राप्त होने पर संबंधित थाने से संपर्क कर अपने मोबाईल की तलाश करवाकर प्राप्त करें। खोया हुआ मोबाईल मिलने पर CEIR के होमपेज पर जाकर Un-Block Found Mobile का चयन करें और मोबाईल को Un-Block कर काम में लेवें। 


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button