Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

दस महीने में 87610 स्कूलों में दिव्यांग मैत्रिक शौचालय


दस महीने में 87610 स्कूलों में दिव्यांग मैत्रिक शौचालय

प्रयागराज:- ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रदेश के सभी 1.50 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को मार्च 2023 तक 19 मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त करने का लक्ष्य है। इसमें भी सबसे महत्वपूर्ण प्रत्येक स्कूल में मार्च 2023 तक दिव्यांग मैत्रिक शौचालय सुनिश्चित करना है। वर्तमान में 87610 स्कूलों में दिव्यांग मैत्रिक शौचालय नहीं है।

इसकी जिम्मेदारी नगर निगम, निकाय, प्राधिकरणों और स्मार्ट सिटी को दी गई है।मार्च 2023 तक ही सभी 52670 कक्षाओं के फर्श को मार्बल और टाइल्सयुक्त करने, 13346 रसोईघर में पक्के फर्श, छत एवं दीवारों की रंगाई-पुताई, 88642 स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन के लिए फर्नीचर (डेस्क और बेंच) और 34240 स्कूलों में बाउंड्रीवाल के साथ गेट बनवाए जाएंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को 20 मई को पत्र लिखा है।


Exit mobile version