गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले

गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले
राजेश कुमार अयोध्या के मंडलायुक्त, प्रणता ऐश्वर्या सीतापुर की सीडीओ
आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel Link– Whatsapp चैनल Join करें।
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए। कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी बहराइच का डीएम बनाया गया है। गोंडा की डीएम नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। कृष्णा करुणेश डीएम गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा डीएम गाजियाबाद से डीएम गोरखपुर, रवींद्र कुमार मंदरडीएम प्रयागराज से डीएम गाजियाबाद,मनीष कुमार वर्मा डीएम गौतमबुद्धनगर से डीएम प्रयागराज, मेधा रूपम डीएम कासगंज से डीएम गौतमबुद्धनगर बनाई गई हैं। प्रणय सिंह अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड को डीएम कासगंज, आलोक सिंह डीएम कानपुर देहात को विशेष सचिव राज्य संपति और राज्य संपत्ति अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से डीएम कानपुर देहात, अमनदीप डुली विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से डीएम ललितपुर, पवन कुमार गंगवार विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग तथा राज्य संपत्ति अधिकारी को डीएम मिर्जापुर, प्रियंका निरंजन डीएम मिर्जापुर को डीएम गोंडा बनाया गया है।
प्रणता ऐश्वर्या विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर बनाया गया है।

समायोजन 2.0
परिषदीय स्कूलों में सरप्लस और डेफिसिट शिक्षकों की सूची जारी, करें अधिकृत साइट से डाउनलोड
🔴 Surplus Schools
List of Surplus School having surplus Assistant Teacher Primary
List of Surplus School having surplus Headmaster Teacher Primary
List of Surplus School having surplus Assistant Teacher Upper Primary
List of Surplus School having surplus Headmaster Teacher Upper Primary
🔴Deficit Schools
List of Deficit School having Deficit Assistant Teacher Primary
List of Deficit School having Deficit Headmaster Teacher Primary
List of Deficit School having Deficit Assistant Teacher Upper Primary
List of Deficit School having Deficit Headmaster Teacher Upper Primary