उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर के आसार


उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर के आसार

Prerna DBT App New Version 1.0.0.60 Download या अपडेट करने के लिए Click करे!

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देशभर में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मध्य,पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 10 से 12 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले चार दिनों से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी है। इसके अलावा 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इधर, उत्तराखंड में दिन में मौसम अभी शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

कश्मीर में कड़ाके की ठंड : कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है और घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री तापमान नीचे से कम है। पहलगाम में न्यूनतम पारा शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब-हरियाणा: सबसे ठंडा स्थान रहा रूपनगर

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है। दोनों पड़ोसी राज्यों में मंगलवार को रूपनगर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी शीतलहर का असर दिखा और यहां तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान : सीकर समेत पांच जिलों में येलो अलर्ट

राजस्थान के सीकर, चूरू, झुंझुनू, डीडवाना-कुचामन और नागौर समेत पांच जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटों में फतेहपुर में तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Exit mobile version