बेसिक स्कूलों का समय बदलने की मांग


बेसिक स्कूलों का समय बदलने की मांग

गर्मी, चिलचिलाती धूप के बीच बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग तेज हुई है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष राखी सक्सेना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए डॉ. विनीता को ज्ञापन देते हुए अन्य जिलों की तरह बरेली में भी समय संशोधन की मांग की।


महिला शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली व्यावहारिक और पारिवारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि जनगणना ड्यूटी के आवंटन में महिलाओं की विशेष परिस्थितियों और सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। वहीं शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने डीएम को पत्र लिखकर विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने की मांग की है।


Exit mobile version