DA इंडेक्स // जनवरी में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की होगी बढ़ोतरी, आइये देखें …क्या कहता है डीए कैलकुलेशन

निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण Module-03 & 04 की लिंक

निष्ठा मॉड्यूल-03 की आकलन प्रश्रोत्तरी का हल कुल-40 प्रश्न

निष्ठा Module-04 की गतिविधि के प्रश्नों का हल

निष्ठा मॉड्यूल-04 की आकलन प्रश्नोत्तरी का हल 40 प्रश्नों के उत्तर

नई दिल्ली:- 7th PAY COMMISSION केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में खुशखबरी मिल सकती है। जनवरी 2022 में एक बार फिर से महंगाई भत्ता  Dearness Allowance बढ़ेगा। डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी (Central government employee’s salary) में फिर से बढ़ोतरी होगी। हालांकि जनवरी 2022 में महंगाई भत्ते DA HIKE में कितना इजाफा होगा यह तय नहीं हुआ है। लेकिन AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक 3% डीए बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

नववर्ष में कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी:-

दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के कुछ विभागों में पदोन्नति होगी। इसके अलावा बजट 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर भी चर्चा हो रही है। जिस पर फैसला आ सकता है अगर ऐसा हुआ तो न्यूनतम वेतन (MINIMUM BASIC SALARY) में भी बढ़ोतरी होगी।  लेकिन फिलहाल महंगाई भत्ते को लेकर एआईसीपीआई इंडेक्स का आंकड़ा क्या कहता है आइए जानते हैं—

एआईसीपीआई आंकड़ों से तय होगा DA:-

एक्सपर्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते DA में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। यानी 3 फ़ीसदी इजाफा होने पर कुल DA 31 फ़ीसदी से बढ़कर 34 फ़ीसदी हो सकता है। AICPI आंकड़ों के अनुसार अभी सितंबर 2021 तक के आंकड़े सामने है। इसके हिसाब से महंगाई भत्ता दिए 32.81 फ़ीसदी है जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है। यानी अब इसके आगे के आंकड़ों के मुताबिक महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन और इसमें अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है।

जुलाई 2021 से डीए कैलकुलेशन:-

महीना—– अंक—– डीए प्रतिशत


जुलाई—2021— 353—- 31.81%

अगस्त— 2021— 354— 32.33%

सितंबर— 2021— 355— 32.81%

अक्टूबर— 2021— NA

नवंबर— 2021—NA

दिसंबर— 2021— NA

DA अंक की गणना:-

जुलाई के लिए कैलकुलेशन 122.8×2.88= 353.664

अगस्त के लिए कैलकुलेशन 123×2.88= 354.24

सितंबर के लिए कैलकुलेशन 123.3×2.88=355.104

DA में होगा 3 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा:-

एआईसीपीआई इंडेक्स के आंकड़ों के के मुताबिक देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता 33 फ़ीसदी हो चुका है। यानी इस हिसाब से इसमें 2 फ़ीसदी का इजाफा हो चुका है हालांकि अभी अक्टूबर नवंबर और दिसंबर के आंकड़े नहीं आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 01 फ़ीसदी का और इजाफा हो सकता है। अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) 125 तक रहता है तो महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा निश्चित है। यानी कुल महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 31 फीसदी से 34 फ़ीसदी हो जाएगा। इसका भुगतान जनवरी 2022 से होगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो जाएगा।


Leave a Reply