बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

CTET Exam Date 2026 Revised: 7 और 8 फरवरी को सीटेट परीक्षा, पूरी शेड्यूल यहां देखें


CTET Exam Date 2026 Revised: 7 और 8 फरवरी को सीटेट परीक्षा, पूरी शेड्यूल यहां देखें

CTET Feb 2026 Exam Schedule: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीटीईटी परीक्षा का 21वां संस्करण देश के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी।


परीक्षा तिथि और समय उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2025 तक मांगे गए थे। सीटेट फरवरी परीक्षा 2026 परीक्षा का समय और समय सारिणी उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।

CTET Feb 2026 Exam Schedule: ऑफिशियल नोटिस

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 140 परीक्षा शहरों में शनिवार और रविवार को किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CTET Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण विवरण

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

संचालन निकाय

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)

संस्करण

21वां

परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी, 2026

परीक्षा का तरीका

ऑफलाइन (OMR-आधारित)

पेपर का नाम

  • पेपर-I (कक्षा I-V)
  • पेपर-II (कक्षा VI-VIII)

परीक्षा का शहर

140 परीक्षा शहर

ऑफिशियल वेबसाइट

ctet.nic.in

CTET Exam Schedule 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और समय सारिणी

सीटेट परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में और 140 परीक्षा शहरों में किया जाएगा। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे नीचे दिए टेबल में समय सारिणी देख सकते हैं:

परीक्षा तिथि

पेपर

समय

समय – अवधि

7 फरवरी, 2026

II

09.30 से 12 बजे

2 घंटे 30 मिनट

7 फरवरी, 2026

I

02.30 से 05 बजे

2 घंटे 30 मिनट

8 फरवरी, 2026

II

09.30 से 12 बजे

2 घंटे 30 मिनट

8 फरवरी, 2026

I

02.30 से 05 बजे

2 घंटे 30 मिनट


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button