Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

कांग्रेस ने जारी किया अपना “उन्नति विधान” जन घोषणापत्र, जाने क्या-क्या है घोषणा पत्र में


कांग्रेस ने जारी किया अपना “उन्नति विधान” जन घोषणापत्र, जाने क्या-क्या है घोषणा पत्र मे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के चुनाव से बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर उन्नति विधान नामक यह घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने की घोषणा पत्र में किसानों और बेरोजगारों के लिए कई ऐलान किए हैं। इससे पहले पार्टी, युवाओं के लिए भर्ती विधान घोषणा पत्र और महिलाओं के लिए शक्ति विधान घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

उन्नति विधान घोषणा पत्र की यह है घोषणाएं

10वीं और 12वीं पास बेटियों को स्मार्टफोन व स्कूटी।

गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्र और पंजीकरण।

सूक्ष्म और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट कार्ड फंड ट्रस्ट के तहत गारंटी मुक्त लोन।

आउटसोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्तिसंगत बनाया जाएगा।

स्कूलों में मिड-डे-मील बनाने वाले रसोइयों का मानदेय 5000 दिया जाएगा।

जान गवाने वाले महामारी योद्धा की मृत्यु पर 50 लाख रुपये का मुआवजा।

झुग्गी झोपड़ी वासियों को जमीन का अधिकार मिलेगा।

ग्राम प्रधान का वेतन बढ़ाएगे।

चौकीदार का वेतन ₹5000

उर्दू शिक्षकों की अति पिछड़ी जातियों के लिए सब कोटा।

एससी एसटी को केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा।

दिव्यांगों को 3000 रुपए की पेंशन ।

महिला पुलिस कर्मियों को गृह जनपद में पोस्टिंग।

पूर्व सैनिकों के लिए एक विधान परिषद की सीट।

प्रयागराज और वाराणसी में मां गंगा को समर्पित उत्सव।

भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश

निषादों को नदियों के संसाधनों पर अधिकार।


Exit mobile version