वर्ष 2021 22 के लिए कम्पोजिट ग्रांट जारी, ग्रान्ट का 10 फ़ीसदी हिस्सा स्वच्छता पर होगा खर्च आदेश देखें,
स्कूलों की दशा और दिशा सुधारने के लिए चालू सत्र के लिए कंपोजिट ग्रांट की धनराशि आवंटन के लिए निर्धारित छात्र संख्या के मानक में आंशिक बदलाव,
शासन ने स्कूल चमकाने को भेजी कम्पोजिट ग्रान्ट, 10 फ़ीसदी हिस्सा स्वच्छता पर होगा खर्च
लखनऊ: समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2021 22 में बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों के लिए कम्पोजिट ग्रांट समस्त जिले में भेज दी गई है। कम्पोजिट ग्रांट से विद्यालयों में रंगाई पुताई, अलमारी की खरीद व मरम्मत के काम कराए जाएंगे। ग्रांट का 10 फ़ीसदी हिस्सा स्वच्छता अभियान में खर्च किया जाएगा। इसके अलावा बिजली के उपकरणों की खरीद व कच्छ में टाइल्स लगाने का भी काम किया जाएगा जिन स्कूलों में 1000 बच्चे हैं वहां ₹1 लाख की ग्रांट दी जाएगी। जहां 1 से 30 बच्चे ही हैं उन्हें स्कूलों में ₹10 हजार भेजे जाएंगे। शासन ने परिषदीय विद्यालयों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कम अपोजिट की दशा सुधारने के लिए चालू सत्र के लिए कम्पोजिट ग्रांट जारी कर दी है।
पिछले वर्षों के मुकाबले इस वर्ष धनराशि आवंटन के लिए निर्धारित की गई छात्र संख्या के मानक में आंशिक बदलाव किया गया है जिसके चलते ऐसे विद्यालयों का नुकसान हुआ है जिनकी छात्र संख्या 1 से 30 के बीच थी ग्रांट की रकम से शासनादेश के मुताबिक स्कूलों में मरम्मत एवं अन्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। पिछले वर्ष छात्र संख्या 1 से 14 तक वालों को 12500 एवं 15 से 100 तक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को ₹25000 दिए गए थे मानक में आंशिक बदलाव करते हुए 1 से 30 छात्र संख्या वाले विद्यालयों की कंपोजिट ग्रांट में कटौती करते हुए प्रति विद्यालय के हिसाब से ₹10000 ग्रान्ट के रूप में दिए जा रहे हैं। छात्र नामांकन के आधार पर ग्रान्ट की धनराशि स्कूल प्रबंध समिति के खातों में हस्तांतरित होगी एवं समिति के अनुमोदन से खर्च की जाएगी।
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2021/11/ddefh7eu7xalxw3dyfvx3ebt-25361980001815021891..jpg?resize=1160%2C1570&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2021/11/gm8hw5b0eaq5tpw0nlpaeeja-15807427461339094639..jpg?resize=1160%2C1578&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2021/11/rxelvarwcqr7ccce6kpyu046-16744679928476615550..jpg?resize=1160%2C1578&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2021/11/yd3stsu8rne1ta1gtbh9uvtt-15663398492004683589..jpg?resize=1160%2C1578&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/basicguruji.com/wp-content/uploads/2021/11/f3kveqra5fnnlkpvyeme3dkp-12440713309744756820..jpg?resize=1160%2C1578&ssl=1)