बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

विद्यालयों में पांच से संचारी रोग व दिमागी बुखार नियंत्रण अभियान


विद्यालयों में पांच से संचारी रोग व दिमागी बुखार नियंत्रण अभियान

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

लखनऊ। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को जागरूक करने के लिए संचारी रोग व दिमागी बुखार नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जहां छात्रों को पूरी बाह की शर्ट व पैंट पहनकर स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं पांच से 31 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसके अनुसार पांच-छह अक्तूबर को प्रार्थना सभा में छात्रों को इसकी जानकारी देने के साथ ही सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी। प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय से रैली भी निकाली

जाएगी। सात व नौ अक्तूबर को पोस्ट प्रतियोगिता होगी। अभिभावकों को भी टिप्पणी लिखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं 10 से 12 अक्तूबर तक विद्यालयों में कूलर, वाटर कूलर, गमलों में जमा पानी को साफ कराया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि 13 से 15 अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छात्रों व अभिभावकों के लिए परिचर्चा आयोजित की जाएगी। 19 से 21 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 24 से 26 अक्तूबर तक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button