ख़बरों की ख़बर

यूपी में गलन से कांपे लोग, शीतलहर-कोहरे का अलर्ट


यूपी में गलन से कांपे लोग, शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

यूपी में बर्फीली हवाओं के चलते गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में शुष्क मौसम बना रहा। दोनों क्षेत्रों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश के कई स्थानों पर न्यूनतम दृश्यता शून्य दर्ज की गई। कानपुर में 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि बरेली की दोपहर 13 डिग्री के साथ सबसे सर्द दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

शुक्रवार रात प्रदेश के कई शहर घने कोहरे के आगोश में रहे। कई जगह दृश्यता शून्य के करीब रही। इटावा में 06.8, बुलंदशहर में 07.0, अयोध्या में 07.5 और बाराबंकी में 8.0 डिग्री न्यूनतम पारा रहा। लखनऊ में अधिकतम पारा 16 डिग्री रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। बनारस में अधिकतम पारा सामान्य से 6.5 डिग्री कम 17.2 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में फिर प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी की तरफ बढ़ रहा है। शनिवार को एक्यूआई 398 दर्ज किया गया। 

विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिण ईरान, पाक से आने वाली हवाओं से दक्षिण पश्चिम जम्मू के आसपास भी ऐसा ही क्षेत्र बना है। यहां से आ रही चक्रवाती हवाओं से गलन,शीतलहर-कोहरा है। जम्मू के ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्व उत्तर की ओर है। ये हवाएं नीचे चलने से सर्दी बढ़ गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button