आज सीएम योगी द्वारा बेसिक स्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों व रसोईयों के मानदेय बढ़ाने की हो सकती है घोषणा, यूट्यूब लिंक के जरिये जुड़े संवाद कार्यक्रम से सुबह 10:00AM पर

समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ज़िला समन्वयक, कृपया ध्यान दें:-

आज दिनांक: 29/12/2021 को पूर्वाह्न 10:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोईयों तथा अंशकालिक अनुदेशकों से संवाद किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के प्राइमरी चैनल पर प्रातः 10:00 बजे से लाईव प्रसारण किया जाएगा तथा यू-ट्यूब पर https://youtu.be/rbspKvrLl9g लिंक के माध्यम से देखा जा सकेगा।

https://youtu.be/rbspKvrLl9g

साथ ही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण CM हैंडल पर निम्न लिंक्स के माध्यम से भी देखा जा सकेगा:-

१) Youtube (यू-ट्यूब पर)

https://www.youtube.com/c/UPGovtOfficial

२) Twitter

https://twitter.com/CMOfficeUP

३)Facebook

https://www.facebook.com/cmouttarpradesh/

अतः इसकी जानकारी समस्त अभिभावकों, शिक्षकों, रसोईयों, अनुदेशकों, एस०आर०जी०, ए०आर०पी० में प्रसारित करें, जिससे अधिक से अधिक समुदाय द्वारा उक्त कार्यक्रम को देखा जा सके।

महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उ०प्र०


Leave a Reply