कक्षा-06 विज्ञान भारती-I, इकाई-04: “पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन” (Q&A व क्विज़)


कक्षा-06 विज्ञान भारती-I, इकाई-04: “पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन” (Q&A व क्विज़)

अभ्यास प्रश्न –

1. सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।

(क) भौतिक परिवर्तनों में –

(i) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है।

(ii) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है। 

(iii) नया पदार्थ बन जाता है।

(iv) कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(ख) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रत्यावर्तित परिवर्तन है-

(i) दूध का फट जाना

(ii) मोम का पिघलना 

(iii) मोमबत्ती का जलना

(iv) सब्जी का पकना

(ग) ज्वालामुखी का फूटना –

(i) मंद परिवर्तन है।

(ii) अनुकूल परिवर्तन है।

(iii) प्रत्यावर्तित परिवर्तन है

(iv) अनियमित परिवर्तन है 

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका में करिए

उत्तर-

(क) गिलास का टूटना तीव्र परिवर्तन है।
(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।
(ग) जो परिवर्तन अपनी इच्छा से करते हैं उसे नियंत्रित परिवर्तन कहते हैं।
(घ) घड़ी के पेंडुलम का दोलन नियमित परिवर्तन है।

3. सही विकल्प के सामने (✅) तथा गलत वाक्य के सामने (❌) का निशान लगाएँ

उत्तर-

(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है। 

(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। 

(ग) चावल का पकना भौतिक परिवर्तन है। 

4. निम्नलिखित प्रश्रों का उत्तर दीजिए –

(क) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- परिवर्तनों के प्रकार

परिवर्तन मुख्यतः निम्नलिखित प्रकार के होते हैं

1. मंद एवं तीव्र परिवर्तन

2. नियमित तथा अनियमित

3. प्रत्यावर्तित तथा अप्रत्यावर्तित परिवर्तन (उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन)

4. अनुकूल तथा प्रतिकूल परिवर्तन

5. भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन

6. प्राकृतिक तथा कृत्रिम परिवर्तन

(ख) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर- भौतिक परिवर्तन– ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ का रूप बदल जाता है परन्तु कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। भौतिक परिवर्तन के बाद सामान्यतः पदार्थ की पूर्व स्थिति पुनः प्राप्त की जा सकती है।

उदाहरण-मोम का पिघलना आदि।

रासायनिक परिवर्तन- ऐसा परिवर्तन जिसमें एक या एक से अधिक नया पदार्थ बनता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। रासायनिक परिवर्तन के बाद सामान्यतः पूर्व पदार्थों को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

उदाहरण-दूध से दही बनना, मोमबत्ती का जलना आदि।

(ग) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिये।

उत्तर- ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन-

  1. थोड़ा सा एल्कोहल हथेली पर रखने पर यह शरीर की ऊष्मीय ऊर्जा अवशोषित करके वाष्पित हो जाता है।
  2. सौर-प्रकाश की ऊष्मा को अवशोषित कर जल वाष्पन की किरिया करता है।

प्रोजेक्ट कार्य

नोट – प्रोजेक्ट कार्य छात्र स्वयं करेंगे ।


Exit mobile version