मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय और कायाकल्प-2 की शुरुआत जल्द

लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि मिशन कायाकल्प के अच्छे नतीजे आए हैं। इससे स्कूलों की स्थिति बेहतर हुई है। इसे देखते हुए जल्द ही मिशन कायाकल्प 2 शुरू किया जाएगा। विद्यालयों में और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय भी शुरू होंगे। वे जी 20 जनभागीदारी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। संवाद शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जी- 20 जनभागीदारी पर राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2017 में परिषदीय स्कूलों की जो स्थिति थी, उसे सुधारने की बड़ी चुनौती थी। इसके लिए सरकार ने विद्यालयों के ढांचागत विकास के साथ ही शिक्षकों के वेतन, एरियर, अवकाश, अपील की। ” पदोन्नति, तबादले की प्रक्रिया ऑनलाइन की है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही थी।

हमने नामांकन बढ़ाकर 1.91 करोड़ किया है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे निजी स्कूल से बेहतर हैं। बेसिक शिक्षा विभाग समय के साथ कदमताल कर रहा है। तकनीकी रूप से भी विभाग काफी अपग्रेड है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निपुण मिशन को जनआंदोलन बनाने की विशेषज्ञ गौरव गोयल ने बताया कि प्रदेश में 4500 विद्यालय निपुण हो गए हैं। हर जिले में दो युवा मुख्यमंत्री, आई.ए.एस. निपुण भारत सहयोगी बनाए जाएंगे और निपुण ब्लॉक भी बनेंगे। इसी सत्र में 10 हजार निपुण विद्यालयों की स्थापना होगी। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा की नीति आयोग ने मिशन कायाकल्प को यूपी की बेस्ट प्रैक्टिस माना है। दो साल में बेसिक- माध्यमिक शिक्षा में बड़ा बदलाव दिखेगा। कार्यक्रम में एससीईआरटी की निदेशक डॉ. अंजना गोयल, स्वेता शर्मा कुकरेजा समेत बीएसए व शिक्षक शामिल हुए।


Leave a Reply