सूबे के इन जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण Module-03 & 04 की लिंक

निष्ठा मॉड्यूल-03 की आकलन प्रश्रोत्तरी का हल कुल-40 प्रश्न

निष्ठा Module-04 की गतिविधि के प्रश्नों का हल। 

निष्ठा मॉड्यूल-04 की आकलन प्रश्नोत्तरी का हल 40 प्रश्नों के उत्तर

लखनऊ:अचानक चली पूर्वी हवाओं से राजधानी समेत कई जनपदों में दिन भर बदली छायी रही। दरअसल अरब सागर के 5.8 किलोमीटर बने दबाव के क्षेत्र से उत्तर भारत में भी हवाओं का रुख बदला है। इसी कारण पछुआ की जगह पुरवा चलने लगी।

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा हो सकता है।पूर्वी हवाओं का असर राजधानी से लेकर सूबे के पूर्वी हिस्सों में बना हुआ है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल एक दो दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। बीते 24 घंटों में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे स्थान पर मेरठ 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अयोध्या में 11.5 और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। कुछ स्थानों पर सामान्य से गहरा कोहरा छा सकता है।


Leave a Reply