बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

सहपाठी, प्रधानाध्यापक समेत छह पर हत्या व साजिश की एफआईआर


सहपाठी, प्रधानाध्यापक समेत छह पर हत्या व साजिश की एफआईआर

स्कूल में 5वीं की छात्रा की मौत का मामला

कमासिन (बांदा)। स्कूल में पांचवीं की छात्रा की मौत के मामले में सहपाठी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र व दो रसोइयों का भी नाम शामिल है। पोस्टमार्टम में बेटी के सिर, कान व पैर में चोट के निशान मिले हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं शिक्षा मित्र व दो रसोइयों की सेवा समाप्त करने की सिफारिश की गई है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।

कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ासानी गांव निवासी किरन देवी ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि उसके दो बच्चे गांव के प्राथमिक विद्यालय भाग-एक में पढ़ते थे। मंगलवार को 10 वर्षीय कक्षा पांच में पढ़ने वाली बेटी और कक्षा तीन में पढ़ने वाला आठ वर्षीय बेटा स्कूल में तिमाही परीक्षा देने गए थे। कक्षा में बैठने के दौरान छात्रा के छोटे भाई के हाथ पर कक्षा पांच के छात्र का पैर पड़ गया था। इससे छात्रा का भाई चीख पड़ा था।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button