बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

दो फर्जी सहायक अध्यापकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस


दो फर्जी सहायक अध्यापकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

बस्ती:- मुंडेरवा पुलिस ने दूसरे के अभिलेख पर सहायक अध्यापक की नौकरी हथियाने वाली दो शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी की तरफ से दर्ज कराया गया।

पुलिस को दी तहरीर में अरुण कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी ने बताया कि स्नेहलता सिंह सहायक अध्यापिका कंपोजिट विद्यालय जुगई विकास खंड बनकटी ने फर्जी अंकपत्र के सहारे नौकरी हासिल किया।

वह मूल रूप से मुखलिसपुर रोड कैलाशनगर निवासी थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर की निवासी हैं। इसी प्रकार हेमन्त कुमार सहायक अध्यापिक कंपोजिट विद्यालय बढ़या विकास खण्ड बनकटी थाना मुण्डेरवा बस्ती के खिलाफ तहरीर दिया। यह मूल पता मुखलिसपुर रोड औद्योगिक नगर थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के निवासी हैं। मुंडेरवा पुलिस ने बीईओ की तहरीर पर स्नेहलता सिंह व हेमंत कुमार के खिलाफ कागजों में हेरफेर कर घोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/IRUs0CxSY0d7zubM2XU1C9 टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button