तैनाती: इस जनपद को मिली नई बीएसए BSA
लखनऊ। समग्र शिक्षा (बेसिक) लखनऊ में विशेषज्ञ के रूप में तैनात आकांक्षा रावत को श्रावस्ती का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया है।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से गुरुवार को आदेश जारी कर दिया गया है। सुश्री आंकांक्षा रावत को उनके स्थानांतरण आदेश में अपने नए पद पर तत्काल योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं।