बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपी के 32 हजार BEd. डिग्री वाले टीचर करेंगे Bridge Course, 20 फरवरी तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन


यूपी के 32 हजार BEd. डिग्री वाले टीचर करेंगे Bridge Course, 20 फरवरी तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 हजार बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स अनिवार्य किया गया है।

इसके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) के पोर्टल पर 20 फरवरी तक पंजीकरण करना होगा।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।


इसके अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत केवल बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षक तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत केवल बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षक ही इस ब्रिज कोर्स के लिए पात्र होंगे।

यह छह माह का प्राथमिक शिक्षक शिक्षा (ब्रिज) कोर्स एनआइओएस, नई दिल्ली द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में कराया जाएगा। पंजीकरण के लिए शिक्षकों को एनआइओएस के पोर्टल https://bridge.nios.ac.in पर आवेदन करना होगा।

शिक्षा निदेशक ने स्पष्ट किया है कि यदि ब्रिज कोर्स के पंजीकरण के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो शिक्षक एनआइओएस नई दिल्ली की ई-मेल आईडी bridgesupport@nios.ac.in पर अपनी समस्या मेल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में कार्यरत पात्र शिक्षकों को समय रहते इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी योग्य शिक्षक पंजीकरण से वंचित न रह जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button