150 से अधिक बीईओ की बीएसए के पद पर होगी पदोन्नति BEO PRAMOTION


150 से अधिक बीईओ की बीएसए के पद पर होगी पदोन्नति

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता विभिन्न जिलों में तैनात 150 से अधिक खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) की बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के लिए भेजी गई 187 बीईओ की सूची में से 87 की गोपनीय आख्या 2013-14 से 2024-25 तक की गोपनीय आख्या (सीआर) नहीं मिली है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी 187 अफसरों की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।इस पर अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामतराम पाल ने 50 जिलों के संबंधित बीईओ के साथ ही, बेसिक शिक्षा अधिकारी और मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को शिक्षा निदेशालय में आकर संतोषजनक सेवा का प्रमाणपत्र देने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार जिन 87 बीईओ की सीआर नहीं मिली है उनमें से तकरीबन एक दर्जन निलंबित चल रहे हैं। यानि इनकी पदोन्नति नहीं होगी। तमाम बीईओ ऐसे भी हैं जो पदोन्नति चाहते ही नहीं हैं। लोक सेवा आयोग में 17 अप्रैल को डीपी होगी।


Exit mobile version