UPTET/CTET

CTET Feb 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 के लिए BEd मान्य नहीं, NCTE ने किया साफ, 18 दिसंबर तक आवेदन का मौका


CTET Feb 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 के लिए BEd मान्य नहीं, NCTE ने किया साफ, 18 दिसंबर तक आवेदन का मौका

नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) की ओर से X हैंडल पर बताया गया है कि पेपर 1 (प्राइमरी स्तर) की परीक्षा के लिए BEd वाले योग्य नहीं हैं।

सीटीईटी पेपर 1 के लिए BEd मान्य नहीं।

NCTE ने साझा की डिटेल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Feb 2026) को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। सोशल मीडिया X पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक पेपर 1 (प्राइमरी लेवल परीक्षा) के लिए बीएड (BEd) मान्य नहीं है। एनसीटीई की ओर से मीडिया एवं सोशल अकाउंट्स पर साझा की गई ऐसी किसी भी नोटिफिकेशन को भ्रामक और फर्जी बताया गया है।

सोशल मीडिया पर चल रही थीं ये खबरें?
सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिफिकेशन में बताया गया था कि अब से लेवल 1 परीक्षा के लिए बीएड वाले भी आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इसी का खंडन करते हुए NCTE की ओर से जानकारी दी गई है कि उनकी ओर से ऐसी कोई भी नोटिफिकेशन साझा नहीं की गई है।
NCTE के ट्वीट के मुताबिक “NCTE ने अपनी वेबसाइट ncte.gov.in या किसी सोशल मीडिया चैनल NCTE_Official (X अकाउंट) पर पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) सीटेट 2026 के लिए बीएड पात्रता की बहाली से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

https://x.com/NCTE_Official/status/1996470626476073459?t=1TznhUqWJ7OEZrw4Mc9lNg&s=19


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button