Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

Assistant Teachers Recruitment //  आरक्षित वर्ग (OBC & SC) के चयनितो की सूची अब 3 को


प्रयागराज:- 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मुद्दे पर चल रहा विवाद सुलझने के बाद 6000 आरक्षित वर्ग ओबीसी,एससी के अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए गुरुवार 30 दिसम्बर को चयनितों की सूची जारी होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से नहीं जारी की जा सकती है। अब शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की सूची 3 जनवरी 2020 को जारी होगी।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से गुरुवार को जारी सूचना में कहा गया कि अपरिहार्य कारणों से आरक्षित वर्ग के चयनित ओं की सूची वेबसाइट पर 30 दिसंबर को नहीं जारी की जा सकी है। अब सूची 3 जनवरी 2022 को जारी होगी। इसके बाद जनपद स्तर पर काउंसलिंग 4 जनवरी और 5 जनवरी 2022 को होगी। 6 जनवरी 2022 को नियुक्ति पत्र जारी होंगे।


Exit mobile version