स्थानान्तरण (Transfer)

जिले के अंदर सामान्य तबादले के लिए आवेदन कल तक


जिले के अंदर सामान्य तबादले के लिए आवेदन कल तक

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर सामान्य तबादले की प्रक्रिया चल रही है। इसमें आ रही दिक्कतों की वजह से शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन अब 28 जून तक किए जा सकेंगे। जो पूर्व में 24 से 26 जून तक प्रस्तावित किया गया था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी की ओर से संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 29 जून तक जमा करनी होगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन व डाटा लॉक भी 29 जून को किया जाएगा। जबकि तबादला सूची 30 जून को जारी की जाएगी। शिक्षकों ने बताया कि आज सरप्लस विद्यालय से कम शिक्षक वाले विद्यालयों में तबादले के लिए आवेदन की आखिरी तिथि थी। ओटीपी आने में दिक्कत से काफी शिक्षक आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने आवेदन करने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। इसलिए आवेदन की तिथि दो दिन बढ़ाई गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button