ख़बरों की ख़बर

पुरस्कार के लिए आवेदन 20 जून तक


पुरस्कार के लिए आवेदन 20 जून तक

पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामो का प्रस्ताव जाना है जिसके लिए 20 जून तक आवेदन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि आगामी 26 जनवरी 2023 तक पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री की उपाधियों से भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। जिसके लिए महानुभावों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के आधार पर नामों को प्रस्तावित किया जायेगा।

उक्त पुरस्कार/सम्मान प्राप्त करने के लिए किसी भी क्षेत्र जैसे- कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इन्जिनियरिंग, औद्योगिक, शिक्षा, चिकित्सा, सिविल सर्विसेज, खेल या अन्य किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल किया हो वह पात्र है। इच्छुक अभ्यर्थी क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से निर्धारित फार्म (साइटेशन) प्राप्त कर 20 जून तक उसे पूर्ण रूप से भरकर चार प्रतियों में जमा कर सकता है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button