Salary/DA/Bonus

नया साल 2022 केंद्रीय कर्मचारियों को देगा बड़ी सौगात, नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी पर होगा बड़ा इजाफा, ₹35,510 बढ़ जाएगी


नई दिल्ली:- नया साल 2022 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लाभकारी होने वाला है। 7th Pay Commission के तहत इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के साथ ही यात्रा भत्ता और फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) बढ़ा सकती है। फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की चर्चाएं की जा रही हैं इससे पहले वर्ष 2016 में यह बढ़ाया गया था।

अगर इसे बढ़ाने का फैसला लिया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम सैलरी में ₹8000 का इजाफा होगा और बेसिक सैलेरी ₹26000 होगी। जब फिटमेंट फैक्टर को 2016 में बढ़ाया गया था तो न्यूनतम मूल वेतन ₹6000 से बढ़कर ₹18000 कर दिया गया था महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 31 फीसद बेसिक वेतन पर दिया जा रहा है।  कई संस्था द्वारा अक्टूबर में बढ़ाए गए महंगाई भत्ते के बाद एक बार फिर नए साल पर महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं इसी कारण यह संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार 2 फीसद से 3 फीसद की बढ़ोतरी नए साल पर मिल सकती है। अगर 3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दी जाती है तो कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 34 फ़ीसदी के कैलकुलेशन पर दिया जाएगा यानी सैलरी में ₹8,840 का इजाफा होगा।

कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की उम्मीद के साथ ही यात्रा भत्ता भी बढ़ाया जा सकता है नए साल पर इसमें 2 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है अगर 2 फ़ीसदी यात्रा भत्ता बढ़ता है तो कैलकुलेशन के हिसाब से कर्मचारियों को प्रत्येक महीने 1350 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button