बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

सारे बहाने फेल, 20 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी


उतरावां प्राथमिक स्कूल में अनुपस्थित मिले शिक्षकों पर कार्रवाई

हस्ताक्षर बनाने के आरोप में निलंबित चल रहे तीन शिक्षक बहाली के बाद भेजे जाएंगे दूसरे स्कूल

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!    
Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लॉक के उतरावां प्राथमिक विद्यालय में अनुपस्थित मिले 23 शिक्षकों की जांच रिपोर्ट आने के बाद 20 को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उधर, पहले से हस्ताक्षर बनाने में निलंबित चल रहे तीन शिक्षकों को बहाली के बाद अब दूसरे स्कूल भेजा जाएगा।

शिक्षकों ने वाहन खराब होने व स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, पर किसी का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद बीएसए ने 20 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इनमें से जिन पांच शिक्षकों का दूसरे स्कूल तबदला हुआ था, उन्हें भी रिलीव कर दिया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने 24 जून को इस प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान 23 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इनमें से तीन शिक्षकों के रजिस्टर पर पहले से हस्ताक्षर पाए गए थे।

प्रतिकूल प्रविष्टि का असर प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के बाद शिक्षकों को पदोन्नति में रुकावट, वेतनवृद्धि, प्रमोशन न होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

ये शिक्षक मिले थे अनुपस्थित प्रधानाध्यापक स्वदेश कुमार अग्निहोत्री, सहायक अध्यापक दीप माला, रुचि खत्री, श्रुति कीर्ति शुक्ला, पंकज शुक्ला, प्रवेंद्र कुमार

अभी तक निरीक्षण में एक दिन अनुपस्थित पाए जाने पर मेडिकल अवकाश के सहारे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता था। इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित कर लगातार मुद्दे को उठाया, तब विभाग कार्रवाई के लिए आगे आया है। इस संबंध में बीएसए राम प्रवेश का कहना है कि जांच में सभी शिक्षकों को दोषी पाया गया। इसके बाद कार्रवाई की गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button