बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

स्कूलों के विलय का विरोध करेगी आप : संजय सिंह


स्कूलों के विलय का विरोध करेगी आप : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि आम लोगों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के लिए प्रदेश में 27 हजार स्कूलों को बंद करने की तैयारी है। पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। वह इसका गांव-गांव, ब्लॉक, जिला व प्रदेश मुख्यालय हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रदेश मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि इस निर्णय को लेकर लोगों में विरोध, गुस्सा व नाराजगी है। वह इसका विरोध कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए मर्जर, विलय, पेयरिंग जैसे शब्द निकाले हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश में 27308 मदिरालय खोले गए। 2025 में 27000 हजार विद्यालय बंद करने की तैयारी है। अब यह तय करना होगा कि हमें मधुशाला चाहिए या पाठशाला।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button