बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपी-टीईटी में दूरस्थ शिक्षा से डीएलएड वालों को भी अवसर


यूपी-टीईटी में दूरस्थ शिक्षा से डीएलएड वालों को भी अवसर

प्रयागराज। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) यानी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से 18 माह का डीएलएड प्रशिक्षण पाने वालों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 में मौका मिलेगा।


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर इन अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे अभ्यर्थी जो 10 अगस्त 2017 या उससे पूर्व नियुक्त थे तथा 18 माह का डीएलएड-ओडीएल डिप्लोमा किया है, उन्हें यूपी-टीईटी 2026 में अनंतिम रूप से सम्मिलित होने दिया जाए। हालांकि अंतिम चयन, अभ्यर्थन लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button